महिला दिन शायरी | जागतिक महिला दिन माहिती | महिला दिन कविता | International Women's Day Shayari | गिरीश दारुंटे मनमाड | Girish Darunte Manmad

     महिला दिन शायरी     

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई |

जिस घर मे मेरे नाम की तखती भी नहीं,

सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई |

नारी दिवस बस एक दिवस,

क्यों नारी के नाम मनाना है |

हर दिन हर पल, नारी उत्तम मानो

यह नया ज़माना है |

जिसने बस त्याग ही त्याग किए,

जो बस दूसरों के लिए जिए |

फिर क्यों उसको धिक्कार दो,

उसे जीने का अधिकार दो |

क्यों त्याग करे नारी केवल,

क्यों नर दिखलाए झूठा बल |

नारी जो जिद्द पर आ जाए,

अबला से चण्डी बन जाए |

उस पर न करो कोई अत्याचार,

तो सुखी रहेगा घर-परिवार |

नर सम अधिकारिणी है नारी,

वो भी जीने की अधिकारी |

कुछ उसके भी अपने सपने,

क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने |

नारी सीता नारी काली,

नारी ही प्रेम करने वाली |

नारी कोमल नारी कठोर,

नारी बिन नर का कहां छोर |

नारी ही शक्ति है नर की,

नारी ही है शोभा घर की |

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिलें |

आंचल में ममता लिए हुए,

नैनों से आंसु पिए हुए |

सौंप दे जो पूरा जीवन,

फिर क्यों आहत हो उसका मन |

बेटी-बहु कभी माँ बनकर,

सबके ही सुख-दुख को सहकर |

अपने सब फर्ज़ निभाती है,

तभी तो नारी कहलाती है |

    कोमल है तू कमजोर नहीं तू...    

कोमल है तू कमजोर नहीं तू,

शक्ति का नाम ही नारी है |

जग को जीवन देने वाली,

मौत भी तुझसे हारी है |

सतियों के नाम पे तुझे जलाया,

मीरा के नाम पे जहर पिलाया |

सीता जैसे अग्नि परीक्षा,

जग में अब तक जारी है |

कोमल है कमजोर नहीं तू,

शक्ति का नाम नारी है |

इल्म हुनर में... दिल दिमाग में

किसी बात में कम तो नहीं

पुरुषो वाले... सारे ही

अधिकारों की अधिकारी है,

कोमल है कमजोर नहीं तू,

शक्ति का नाम नारी है |

जग को जीवन देने वाली

मौत भी तुझसे हारी है...

बहुत हो चुका... अब मत ना सहना,

तुझे इतिहास बदलना है |

नारी को कोई कह ना पाए,

बला है, बेचारी है कोमल है |

कमजोर नहीं तू,

शक्ति का नाम नारी है |

जग को जीवन देने वाली,

मौत भी तुझसे हारी है |

कोमल है तू कमजोर नहीं तू

शक्ति का नाम ही नारी है |

जग को जीवन देने वाली,

मौत भी तुझसे हारी है |

 !! महिला दिवस की हार्दिक बधाई !! 

संकलक : गिरीश दारुंटे, मनमाड-नाशिक

Disclaimer : ब्लॉगवरील माहिती कोणत्याही वेबसाईटवर / युट्युब चॅनलवर कॉपी करू नये.

कर्तृत्ववान महिला छोटी भाषणे

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🎙️जागतिक महिला दिन भाषण

🎙️ राजमाता जिजाऊ माँसाहेब 

🎙️ राजमाता अहिल्याबाई होळकर

🎙️ क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले

🎙️ भारतरत्न इंदिरा गांधी

🎙️ डॉ. आनंदीबाई जोशी

🎙️ समाजसेविका रमाबाई रानडे

🎙️ गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर 

🎙️ धावपटू कविता राऊत

🎙️ फ्लाईंग राणी हिमा दास

🎙️ कल्पना चावला मराठी

🎙️ कल्पना चावला इंग्रजी

🔖 जागतिक महिला  दिन उपयुक्त भाषणे

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

↪️  जागतिक-महिला-दिन-सूत्रसंचालन 

↪️  जागतिक-महिला-दिन-प्रास्ताविक

↪️  ८-मार्च-जागतिक-महिला-दिन-भाषण

↪️  आधुनिक-स्त्रीची-रूपे-भाषण

↪️  महिला-सबलीकरण-भाषण

↪️  स्त्री-शक्तीला-सलाम-भाषण

↪️  जागतिक-महिला-दिन-घोषवाक्ये

↪️  जागतिक-महिला-दिन-शायरी

↪️  स्त्री-भ्रूणहत्या-एक-समस्या-भाषण

↪️  स्त्री-भ्रूणहत्या-सामाजिक-समस्या-भाषण

↪️  जागतिक-महिला-दिन-हिंदी-भाषण

↪️  जागतिक-महिला-दिन-इंग्रजी-भाषण

↪️  महिला-लोकशाही-व-शिक्षण-भाषण

↪️  लोकशाही-व-महिलांचे-नाते-भाषण

📲  शैक्षणिक ज्ञानज्योती सावित्रीबाई टेलिग्राम ग्रुप JOIN करा👇🏻

📲  शैक्षणिक WhatsApp ब्रॉडकास्ट लिस्ट JOIN करा👇🏻

📲  शैक्षणिक ज्ञानज्योती सावित्रीबाई फेसबुक पेज JOIN करा👇🏻

Previous Post Next Post